/नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न सम्पर्क मार्ग बहाल- उपायुक्त ।

नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न सम्पर्क मार्ग बहाल- उपायुक्त ।

मंड़ावाला में वैकल्पिक मार्ग हो रहा तैयार।


सोलन ( नालागढ़ ) 14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में गत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के उपरान्त बद्दी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षतिग्रस्त पुलों, सड़कों और जलापूर्ति योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की एवं उचित दिशा-निर्देश जारी दिए।


उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर अधिक वर्षा के कारण सड़को व पुलों को बहुत अधिक क्षति पहुंची है। इन्हें ठीक करने का कार्य युठ्ठ स्तर पर किया जा रहा है ।

उन्होंने सड़को व पुलों को शीघ्र ठीक करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।उपायुक्त ने बैठक से पूर्व मंडावाला स्थित पुल सहित विभिन्न क्षतिग्रस्त पुलों, सम्पर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग निरीक्षण भी किया।

मनमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बद्दी-नालागढ़ को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुलों को शीघ्र ठीक करें।

उन्होंने कहा कि मंड़ावाला में यातायात को सुचारू बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्मित किया जा रहा है। शीघ्र ही यह मार्ग बन कर तैयार हो जाएगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि उपमण्डल में विभिन्न सम्पर्क मार्ग बहाल कर दिए गए हैं।उपायुक्त ने कहा कि बद्दी में लक्कड़ डिपो के समीप स्थित पुल की मुरम्मत की जा रही है ताकि उद्योगों के भारी मल्टी एक्सल ट्रक भी यहां से आ-जा सकें।

उन्होंने यातायात को सुचारू बनाने रखने के लिए बद्दी पुलिस को उचित दिशा-निर्देश दिए।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारी वर्षा के कारण अभी तक सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की संभावना है और यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

मंड़ावाला में वैकल्पिक मार्ग हो रहा तैयार।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राहत राशि को ऑफ लाईन माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे राहत राशि के त्वरित भुगतान में सहायता मिल रही है।

उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में भारी बारिश से विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का समुचित आकलन किया जा रहा है।

इस अवसर पर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार आहलूवालिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों उपस्थित थे।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news