/नालागढ़ में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने किराये के मकान में फन्दा लगाकर दी जान

नालागढ़ में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने किराये के मकान में फन्दा लगाकर दी जान

आत्महत्या के कारणों की छानबीन जारी

शिमला 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में आत्म हत्या के मामले बढने लगे है गत दिवस खेडा के बाद बरोटीवाला और आज नालागढ में एक व्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली यह एक संयोग है या कोई अन्प्य कारण इस बारे में पुलिस भी कुछ निष्कर्ष पर नही पहुंच पाई है । पुलिस हालातो को देखते ं तीन दिनो में तीसरी आत्म हत्या का मामला देख कर इस पर विचार करने के लिए विवश कर दिया है कि किन अप्रहाय कारणो में आत्म हत्या के मामले बढने लगे है ।

जानकारी के मुताबिक थाना नालागढ़ में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने वार्ड न0 5 में अपने किराये के मकान में फन्दा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिस पर पुलिस ने मौका पर पंहुचकर शव का निरीक्षण किया गया। मृतक की शिनाख्त उदय पाल यादव 23 साल पुत्र स्वराज पाल यादव निवासी गांव भरतपुर डाकघर लछमपुर तहसील बिसौली जिला बादऊ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई जोकि प्राईवेट दुकान में काम करता था तथा अपने परिवार सहित वार्ड न0 5 में किराये के मकान मे रहता था। पिछले कुछ समय पहले ही वह अपने परिवार को अपने गांव उतर प्रदेश् में छोड़कर आया था पुलिस द्वारा मौका पर शव को कब्जा में लेकर शव का पोस्टमार्टम नालागढ़ में करवाया जा रहा है ।

मृतक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की छानबीन जारी है।