/दाडलाघट में “दी बाघल लैण्ड लूजर्ज परिवहन सहकारी सभा सीमित” की नई कार्यकारिणी ने शुरू की आपरेटरज कल्याण योजनाएं ।

दाडलाघट में “दी बाघल लैण्ड लूजर्ज परिवहन सहकारी सभा सीमित” की नई कार्यकारिणी ने शुरू की आपरेटरज कल्याण योजनाएं ।

वाहन न रूके इस के लिए आपरेटरज को दी जाएगी बेहतर सेवाएं


सोलन(अर्की ) 1 अगस्त ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/नयना वर्मा

सोलन जिले के दाडलाघाट में “दी बाधल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा सीमित “दाडलाघाट की सरकार द्वारा मनोनीत कार्यकारिणी ने आपरेटरज के कल्याण के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है । याद रहे कि 17 मई को सरकार द्वारा जगदीश ठाकुर को अध्यक्ष तथा ऋषि गांधी को उपाध्यक्ष मनोनीत करने के साथ मस्त राम शर्मा, हेत राम तथा जोगिन्द्र सिह को भी सीमिती के पदाधिकारियो के रूप में मनोनीत किया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक दी बाघल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा सीमित ने अपने इस छोटे से कार्यकाल में आपरेटरज की समस्याओ पर कार्य करना शुरू कर दिया है । इस बारे में आज जब सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से हिम नयन न्यूज ने बात की तो उन्होने बताया कि पहले तो वह सीपीएस संजय अवस्थी ,उप मुख्य मन्त्री मुकेश अग्निहोत्री तथा मुख्य मन्त्री सुखविन्दरसिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है जिन्होने ट्रक आपरेटरज के बारे में विचार करके यहां नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया है । उन्होने बताया कि सरकार द्वारा जो इस सहकारी सभा को चलाने के लिए कार्यकारिणी का मनोनयन करके आपरेटरज की समस्याओ का समाधान करने के लिए जिम्मा दिया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेगे ।

इस बारे में सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर तथा उपाध्यक्ष ऋषि गांधी ने बताया कि सरकार द्वारा मनोनीत दी बाघल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा सीमित दाडलाघाट की कार्यकारिणी ने आपरेटरज के उपर चल रहे मुकदमो का अवलोकन करके आपरेटरज को इन कोर्ट कचहरी के चक्र से बचाने के लिए प्रयास करेगे । उन्होने बताया कि आपरेटरज आर्थिक तंगी के चलते पहले ही कई समस्याओ से परेशानी का सामना कर रहे है उपर से कोर्ट में मुकदमो में उलझा रहने से परेशानी का सामना करना पड रहा था जिस पर नई कार्यकारिणी ने लिटिगेशन में फंसे कुछ आपरेटरज के केस वापिस करने का निर्णय ले लिया है और अन्य के बारे में भी विचार किया जा रहा है ।

उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार आपरेटरज के कल्याण के लिए प्रयासरत है और इसी के चलते उन्होने दी बाघल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभी सीमित की कार्यकारिणी को मनोनीत करके आपरेटरज की समस्याओ को सुलझाने के लिए यह कदम उठाया है । उन्होने बताया कि आपरेटरज की समस्याओ के ध्यान में रखते हुए आपरेटरज को अपने ट्रक को चलने में आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे इस के लिए सहकारी सभा ने मजबूरी में फंसे आपरेटर्ज को मौके पर 50 हजार रूपए बिना ब्याज लोन के रूप में देना और गाडी की कमाई आने पर वापिस लेने का निर्णय लिया । इस के अलावा आपरेर्टज को किश्तो पर फैक्ट्री दरो पर टायर तरपाल व रस्सा उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है । उन्होने बताया कि आपरेटरज से टायर की कीमत को भी किश्तो पर बसूला जाएगा जिस से आपरेटर को आर्थिक तंगी से बाहर निकालने में सहायता मिलेगी । याद रहे कि वर्तमान कार्यकारिणी का मनोनयन17 मई को किया गया है और इस छोटे से कार्यकाल में नई कार्यकारिणी ने जो निर्णय लिए है उनकी सर्वत्र प्रसंशा की जा रही है तथा उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही दी बाघल लेण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभी सीमित प्रगति करने लगेगी और कर्जे में डूबी संस्था व आपरेटरज इस से बाहर निकल आएंगे । सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बताया कि वह अम्बुजा सीमेन्ट कम्पनी से एम ओ यु के अनुसार किराए दरो के रिविजन के लिए भी मामला उठा रहे है । जिस से आपरेटरज को आर्थिक तंगी से बाहर निकाला जा सके ।