मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी रहेगे मौजूद ।
सोलन( अर्की )1 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान
ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दो अगस्त को आयोजित होगी । मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य संसदीय सचिव ;लोक निर्माण ( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ) संजय अवस्थी 02 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
वह भी इस बैठक में मौजूद रहेगे । संजय अवस्थी 02 अगस्त, 2023 को दोपहर 12.00 बजे अर्की स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनेगे।










