/हिम नयन न्यूज (डिजिटल न्यूज पब्लिकेशन) द्वारा मामला उठाने से अम्बुजा सीमेट कम्पनी ने बढाई माल भाडे की दरें ।

हिम नयन न्यूज (डिजिटल न्यूज पब्लिकेशन) द्वारा मामला उठाने से अम्बुजा सीमेट कम्पनी ने बढाई माल भाडे की दरें ।

सोलन (दाडलाघाट ) 3 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

अम्बूजा सीमेंट कम्पनी द्वारा यहा लगे ट्रक आपरेटरज के किराया बढाने की मांग को काफी लम्बे समय से लटकाए रहने के कारण आपरेटरज की समस्या हिम नयन न्यूज द्वारा उठाने के बाद अम्बुजा सीमेंट कम्पनी ने डीजल के दाम बढने के हिसाब से माल ढुलाई भाडे में वृघ्दि कर दी । याद रहे कि हिम नयन न्यूज ( डिजीटल न्यूज पब्लिकेशन ) द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाने के तुरन्त बाद कम्पनी ने आपरेटरज के भाडा वृघ्दि की घोषण कर दी है ।

यह जानकारी देते हुए दी बाधल लैण्ड लूजरज परिवहन सहकारी सभा समिति दाडलाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर तथा उपाध्यक्ष रिशी राज गांधी ने बताया कि अम्बूजा सीमेट कम्पनी द्वारा आज डीजल के रेट बढने के हिसाब से माल भाडे में वृघ्दि की घोषण कर दी है । उन्होने बताया कि अम्बूजा सीमेंट कम्पनी ने पहाडी क्षेत्र की दरे जो पहले 9 रूपए 97 पैसे प्रति किलोमीटर थी वह अब 10 रूपए 12 पैसे प्रति किलोमीटर करने के आदेश जारी कर दिए गए है जबकि मैदानी इलाको के लिए 3 रूपए प्रति किलोमीटर के स्थान पर अब 5 रूपए 23 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया ।

यहां दाडलाघाट में आपरेटरज से बात करने पर उन्होने हिम नयन न्यूज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपरेटरज का कसला मीडिया में आने से कम्पनी प्रबन्धन लम्बे समय से लटकाए हुए आदेशो को जारी कर दिया । लेकिन आपरेटरज ने इस बात पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि कम्पनी ने अभी इन आदेशो में पंजाब के भटिंडा से वापसी के किराए के लिए इन बढौतरी आदेशो को जारी नही किया है । जिस में पंजाब के भटिंडा से वापसी पर पहली दरो पर ही माल ढुलाई रखी गई है । आपरेटरज ने अपनी संस्था के पदाधिकारियो से मांग की है कि वह इस मामले को भी कम्पनी के साथ उठाए ।