मुख्य अतिथि रमेश ठाकुर ने बच्चो को ओपन डोर गेमज खेलने तथा नशे से दूर रहने की दी सलाह ।
सोलन (अर्की) 6 अगस्त
हिम नयन न्यूज ब्यूरो (नयना वर्मा)
सेालन जिले के अर्की उपमण्डल की सरयांज पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आज धुन्दन शिक्षा खण्ड की खण्ड स्तरीय अण्डर 14 वर्षीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सरयांज पंचायत के प्रधान एवम् जिला सोलन के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर के कर कमलो द्वारा किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिवस तक चलने वाले वाली इन खेलकूद प्रतियोगिता में 20 स्कूलो के 274 खिलाडी भाग ले रहे है ।

वर्षा के चलते आज सरयांज स्कूल व धणागुघाट की टीम के बीच कब्बडी की प्रतियोगिता में विलम्ब हुआ लेकिन वर्षा थम जाने के बाद मैच करवाए गए । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानार्चाय प्रेम लाल नेगी ने सभी स्कूलो के शिक्षको ए बच्चो व यह मौजूद लोगो का स्वागत किया । स्कूल की ओर से सभी अतिथियो का स्वागत स्मृति चिन्ह दे कर किया गया । इस अवसर पर आयोजक स्कूल द्वारा सभी भाग लेने वाले छात्रो को शपथ ग्रहण भी करवाई गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चो को नशे से दूर रहने की सलाह दी तथा आउट डोर खेलो में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने को कहा रमेश ठाकुर ने सरयांज में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रधानार्चाय तथा सभी शिक्षको खास करके स्कूल के पीटीआई मेहर चन्द के प्रयासो की सराहना की ।

इस अवसर मुख्य अतिथि ने स्कूल की 41 किटस की मांग को देखते हुए स्कूल को 25 हजार रूपए देने की घोषणा की ।इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान गण पंचायत सदस्य सी एम सी प्रधान व सदस्यो के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे । स्कूल प्रबन्धन द्वारा सी एम सी के सहयोग से सभी मौजूद लोगो को खाने का भी प्रबन्ध किया गया ।












