सोलन 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान

जिला सोलन में जिला मुख्यालय के पास आज सुबह एक कच्चा मकान गिर जाने से एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दुसरे की हालत गम्भीर बताई जा रही है । मिली जानकारी के मुताबिक आज यह हादसा जौणा जी मार्ग पर कोटला गांव में सुबह करीब 4.00 बजे के आसपास पेश आया। लोगो ने बताया कि स्थानीय निवासी जगदीप ठाकुर के कच्चे मकान की छत ढह गई, जिसके चलते नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई।हादसे के समय मकान के भीतर दो व्यक्ति सो रहे थे। मृतक की पहचान 32 साल के अर्जुन के तौर पर हुई है। जबकि 63 वर्षीय अशोक घायल हुआ है।

उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया हुआ है।










