/“मेरी माटी मेरा देश ” के तहत भाजपा अर्की मण्डल द्वारा दसेरन बूथ पर पौधारोपण।

“मेरी माटी मेरा देश ” के तहत भाजपा अर्की मण्डल द्वारा दसेरन बूथ पर पौधारोपण।

सोलन( अर्की ) 11 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए “मेरी माटी मेरा देश ” अभियान के अंतर्गत भाजपा अर्की मंडल द्वारा दसेरन बूथ पर मण्डल स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

यह जानकारी देते हुए भाजपा अर्की मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्न और नवनियुक्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा भी मौजूद रहे कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की और आगामी कार्यकर्मों क बारे मे भी चर्चा हुई ।


इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविद राम ,मंडल अध्यक्ष डी.के उपाध्याय , मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप और राकेश ठाकुर, जयनंद शर्मा , ओपी गांधी , नीमचंद, संतोष शुक्ला, राकेश शर्मा, जगदीश शुक्ला, नीमचंद, महेन्द्र ठाकुर, विक्की ठाकुर, संतराम भारद्वाज, आसिफ चौधरी, देव शर्मा, भूप सिंह कंवर,कला ठाकुर, प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, रूप राम, चतर सिंह, राजेश महाजन,धनीराम चौहान आदि मौजूद रहे।