नालागढ 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के राजपुरा मुस्सेवाल निवासी श्री मति नरिन्द्र जीत कौर ने नालागढ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पडोस में रहने वाले मक्खन लाल व अन्य कुछ लोगो ने उनके आंगन में आ कर उनके साथ मारपीट की जिस से उन्हे चोटे भी आई है ।
नालागढ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करके पीडिता का मैडिकल करवाया है और मामला दर्ज करके आगे छानबीन शुरू कर दी है । इस बात की पुष्ठि पलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने की है ।










