नालागढ 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि खेल जहां युवाओं को शारीरिक रूप से मज़बूत बनाते हैं वहीं उनकी मानसिक एकाग्रता में भी वृद्धि करते हैं। राम कुमार आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंधाला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पट्टा महलोग शिक्षा खण्ड की 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताएं करवाई जानी आवश्यक है ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकंे।
राम कुमार ने प्रतियोगिता की विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे इस बार सफल नहीं हो पाए वह निराश न होकर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अधिक मेहनत करे ताकि वह विजेता बन सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर के पद भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े स्टेडियम के निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कोटियां-मंधाला-बद्दी से रिंग मार्ग निर्मित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला के खेल मैदान को विकसित करने तथा हाॅल का निर्माण कार्य सी.एस.आर के तहत करवाने का आश्वासन दिया।
मुख्य संसदीय सचिव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपनी ओर से ज़िला स्कूली क्रीड़ा संघ को 05 हजार रुपये प्रदान किए।
उन्होंने इस अवसर पर खेल-कूद प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले पट्टा महलोग शिक्षा खण्ड के बच्चों के लिए 41 स्पोटर््स किटें भी स्वीकृत की।

प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के 183 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वाॅलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला प्रथम तथा राजकीय उच्च विद्यालय घरेड़ द्वितीय स्थान पर रहे। कब्ड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला पहले तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय नारायणी प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा मसूलखाना पहले तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला दूसरे स्थान पर रहे। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ द्वितीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस दून के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, ग्राम पंचायत मंधाला की प्रधान लता देवी, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के उप प्रधान हितेन्द्र सोनू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला की प्रधानाचार्य किरण, राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के महासचिव सीस राम चैहान, खेल प्रभारी गोविंद राम, एस.एम.सी प्रधान प्रेम लता, सहित गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित थे।










