/भारी वर्षा के चलते कल 14 अगस्त को अर्की के सभी स्कूलो को बन्द रखने के आदेश जारी ।

भारी वर्षा के चलते कल 14 अगस्त को अर्की के सभी स्कूलो को बन्द रखने के आदेश जारी ।

सोलन (अर्की ) 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल में पिछले दिन से हो रही लगातार वर्षा के चलते अर्की उपमण्डल में कई सडको के अवरूघ्द होने तथा मौसम विभाग की ओर से जारी अगले 24 घण्टो में भारी वर्षा की चेतावनी को मध्य नजर रखते हुए । अर्की उपमण्डलाधिकारी ने अर्की उपमण्डल के सभी प्राईवेट व सरकारी स्कूलो को बन्द करने की घोषणा की है ।

अर्की के उपमण्डलाधिकारी यादवेन्द्र पाॅल (एच. ए. एस. ) ने इस बारे जारी अधिसूचना में कहा है कि सभी स्कूलो के बच्चो के साथ स्टाफ भी छुट्टी पर रहेगा । उपमण्डलाधिकारी ने सभी नागरिको से अपील की है कि वह बरसात के चलते अपने अपने घरो से कम ही बाहर निकले तथा पहाडियो के दरकने से हो रहे जान माल के नुकसान होने से बचे ।

याद रहे कि हिमाचल शिक्षा विभाग ने हिमाचल के सभी स्कूलो को कल 14 अगस्त को बन्द रखने की घोषणा की है । अर्की उपमण्डल के कई सडक मार्ग आज फिर क्षतिग्रस्त हो गए है ।