आपदा से प्रभावित लोगो को 20 लाख 40 हजार की सहायता राशि प्रदान

सोलन (अर्की ) 14 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

अर्की उपमण्डल में दो युवाओ की जान जाने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक जय नगर के छलौग गाव निवासी जगदीश के 14 वर्षीय पुत्र यादव तथा रामशहर के नाल गांव के रंजीत की 21 वर्षीय पुत्री तम्मना के इस आपदा में मरने की पुष्टि अर्की के उप मण्डलाधिकारी यादवेन्द्र पाॅल द्वारा की गई है ।
उन्होने यह जानकारी देते हुए बताया कि अर्की उपमण्डल में वर्षा से भारी नुकसान हुआ है बहुत सी सडके बन्द पडी है इस दौरान दो मवेशियो के मरने की भी खबर है जिस के चलते प्रशासन ने उन्हे फौरी राहत प्रदान की है ।

उपमण्डलाधिकारी ने बताया कि इस उपमण्डल में सरकार व प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 20 लाख 40 हजार रूपए प्रदान किया गए है । उन्होने बताया कि इस उपमण्डल में एक मकान के क्षतिग्रस्त होने पर 50000 रूपए की सहायता दी गई है । पाॅच कच्चे घरो के नुकसान पर 3 लरख 10 हजार रूपए प्रदान किए गए है । तथा 22 गौशालाओ की मुरम्मत के लिए सरकार की ओर से 4 लाख 20 हजार रूपए प्रदान किए गए है ।

उन्होने बताया कि उपमण्डल में 15 लोगो को उनकी रिटेनिंग वाल गिरने पर 12 लाख रूपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है । उपण्डलाधिकारी ने मृतको के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सभी नागरिको को सलाह दी है कि वह वर्षा के दौरान अपने अपने घरो में रहे और सुरक्षित रहे ।











