/हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन का गठन।

हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन का गठन।

अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
शिमला 15 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) नीटिफाइड- 2021 होने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्यकर एवं आबकारी विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त, उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त स्तर के सभी अधिकारियों ने गत दिवस ऊना में हि० प्र० राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन(HPRS Officers Association)का गठन किया। जानकारी के मुताबिक विभाग में इन अधिकारियों की संख्या 150 है जिनमें से अभी 133 अधिकारी कार्यशील(functional) हैं। ऊना में आयोजित प्रथम सम्मेलन में 133 अधिकारियों में से 72 अधिकारी मौजूद रहे व बाकी अधिकतर ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में सभी मुद्दों पर परिचर्चा व विस्तृत विचार विमर्श किया गया व HPRS Officers Association के संविधान/उपनियमों को मंजूरी देकर कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हि०प्र० राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा को सौंपी गई, संयुक्त आयुक्त उज्ज्वल सिंह राणा को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया। अतिरिक्त आयुक्त डा० राजीव डोगरा को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। अतिरिक्त आयुक्त हितेश शर्मा को चीफ पैट्रन चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त कुलभूषण गौतम , वरूण कटोच उपायुक्त, सुरेन्द्र ठाकुर सहायक आयुक्त को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। उपायुक्त विशाल गोयल को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। ओम प्रकाश यादव को महासचिव व श्रीमति पूनम ठाकुर को वरिष्ठ संयुक्त सचिव चयनित किया गया। उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा को संघ का कोर्डिनेटर चयनित किया गया। उपायुक्त प्रीतपाल सिंह को मीडिया एडवाइजर व सहायक आयुक्त ललित पोसवाल को लीगल एडवाइजर चयनित किया गया। सहायक आयुक्त विपिन पोसवाल व सहायक आयुक्त सुनील शर्मा को संयुक्त सचिव चयनित किया गया । संयुक्त आयुक्त विनोद कश्यप, उपायुक्त मनोज डोगरा , उपायुक्त, शिल्पा कपिल सहायक आयुक्त वीरेंद्र दत ,सहायक आयुक्त डा० नवजोत शर्मा , सहायक आयुक्त अनुराग गर्ग, सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार सहायक आयुक्त कपिल नाथ सहायक आयुक्त जीवन वत्स व सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर को कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया।

यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया एडवाइजर उपायुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि हि०प्र० राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन के सभी अधिकारी व स्टाफ राजस्व बढ़ोतरी के लिए दिन-रात रणनीतिक साझेदारी से कार्य करके सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व एकत्रीकरण लक्ष्य प्राप्त करने में अवश्य सफल रहेंगे।

उन्होने बताया कि एसोसिएशन का शिष्टमंडल विभाग के कमिश्नर डा० युनस-IAS व प्रधान सचिव भरत खेडा-IAS की अगुवाई में माननीय मुख्यमंत्री जो विभाग के मिनिस्टर इंचार्ज भी हैं से शिष्टाचार भेंट करेंगे।