/स्वतंत्रता दिवस पर सी पी एस राम कुमार ने भी तहसील कार्यालय बद्दी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस पर सी पी एस राम कुमार ने भी तहसील कार्यालय बद्दी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नालागढ 15 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के तहसील कार्यालय बद्दी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
उन्होंने इस अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।


उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर भूमि हिमाचल प्रदेश ने भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों, जन-नायकों और लोगों ने आजादी के लिए लम्बा संघर्ष करते हुए कठोर यातनाएं सही।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष भारी वर्षा के कारण व्यापक स्तर पर नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरमेस चौधरी, पार्षदगण, खण्ड कांग्रेस दून के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान हरभजन सिंह, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, ए.एस.पी रमेश शर्मा,तहसीलदार बद्दी राजेश जरयाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।