तीन आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफतार ।
नालागढ 18 अगस्त ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के रामशहर रोड पर गत दिवस हुए कथित गोली कांड की गुत्थी को नालागढ पुलिस ने 24 घण्टो के भीतर सुलझाने का दावा किया है । मीडिया में आई गोली काण्ड की खबरो का खण्डन बीबीएन एस एस पी मोहित चावला पहले ही कर चुके है जबकि आज देर शाम नालागढ के तेज तरार डी एस पी फिरोज खान ने एक प्रैस वार्ता करके इस काण्ड में आरोपियो को पकडने का दावा किया है ।

नालागढ के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा तथा उनकी टीम ने इस लडाई के आरोपियो को पकड लिया है । डी एस पी फिरोज खान ने पत्रकारा वार्ता के दौरान पत्रकारो को बताया कि यह मामला आपसी रंजिश के चलते हुआ है लेकिन पुलिस ने इस के आरोपियो को 24 घण्टो के भीतर पकड लिया है उन्होने बताया कि नालागढ में डब्बल मर्डर काण्ड के आरोपियो को भी 24 घण्टे के भीतर पकड लिया था और अब इस तथा कथित गोली काण्ड को भी 24 घण्टो के भीतर सुलझा लिया गया है ।

याद रहे कि गत दिवस वीरवार शाम को रामशहर रोड के फोर्ट रिसोर्ट चौक के पास नन्दलाल उर्फ नन्दु के उपर कुछ युवको ने हमला कर दिया था इस अवसर पर उनके मोटर साईकिल पर उनकी पत्नी भी बैठी थी । पुलिस ने इस मारपीट के केस की छानबीन शुरू कर दी है आरोपियो को गिरफतार कर लिया गया है । डी एस पी फिरोज खान ने बताया कि इस काण्ड में जिन वाहनो का प्रयोग किया गया है तथा जिन लोगो ने इन अपराधियेा को भगाने में मदद की है उनको भी पुलिस नही बक्शेगी । उन्होने बताया कि इस मामले नालागढ निवासी आरोपी शम्मी ,विक्रम तथा दीपू को गिरफतार किया गया है ।पुलिस ने धारा 307,34 तथा आर्मज एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है और पुछताछ जारी है ।










