/नालागढ़ कॉलेज में पूर्व छात्र संघ का स्वर्ण जयंती समारोह ,प्राकृतिक आपदा के चलते स्थगित।

नालागढ़ कॉलेज में पूर्व छात्र संघ का स्वर्ण जयंती समारोह ,प्राकृतिक आपदा के चलते स्थगित।

नालागढ़ 20अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो/ नयना वर्मा

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में पूर्व छात्र संघ द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है । हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते यहां निर्णय सर्वसम्मति के साथ लिया गया है।

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आज कॉलेज के पूर्व छात्र संघ द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा में हाल ही में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर संवेदना जाहिर की गई तथा दिवंगत आत्माओं के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में पूर्व छात्र संघ द्वारा स्वर्ण जयंती मनाने पर चर्चा करते हुए यहां निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश आपदा ग्रस्त राज्य होने के कारण स्वर्ण जयंती समारोह को स्थगित किया जाता है तथा इस आपदा में सभी सदस्यों द्वारा राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए आपसी योगदान का निर्णय लिया गया ।
इस दौरान महाविद्यालय के बहुत पुराने छात्र रंजीत गिल ,जियालाल, श्याम राणा सहित करीब 40 पूर्व छात्र एकत्रित हुए और हिमाचल में आई आपदा पर सभी ने चिंता व्यक्त करते हुए अपनी अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की ।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी अपने सुझाव रखें तथा स्वर्ण जयंती समारोह को स्थगित करने का स्वागत किया ।