नालागढ 21 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

दून विधान सभा चुनाव क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी अपनी हार के बाद पुनः सक्रीय हो गई है । दून भाजपा ने गत दिवस बद्दी में अपनी पार्टी कार्यालय को खोल दिया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक दून भाजपा ने कांग्रेस के अलावा पार्टी के भीतर ही कुछ स्वार्थी तत्वो की गतिविधियो को देखते हुए यहां कार्यालय खोला है जिस से पार्टी कार्यकर्ताओ को समय समय पर पार्टी की गतिविधियो से जोडे रखा जा सके ।
याद रहे कि प्रकृतिक आपदा के चलते दून विधान सभा चुनाव क्षेत्र में भी लोगो का भारी नुकसान हुआ है, जिन्हे सहायता के नाम पर सहायता किट व तिरपाल , पांच हजार रूपए की सहायता के अलावा कुछ भी नही मिल पाया है । कुछ पंचायतो से मनरेगा के तहत सैल्फ डाली जा रही है लेकिन उस में भी अभी तक सभी लोगो का नम्बर नही आया है । दून भाजपा ने अपनी पार्टी के लोगो की समस्याओ व सुझााव जानने के उदेश्य से भी इस कार्यालय को खोलना बताया जा रहा है ।
बद्दी में भाजपा मण्डल ने अपना कार्यालय खोल दिया है गत दिवस दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने रविवार को इस कार्यालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष्ज्ञ मान सिंह मेहता पूर्व विधायिका विनोद चंदेल डी आर चन्देल डॉ श्रीकांत शर्मा जिला परिशद अध्यक्ष रमेश ठाकुर गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष बलदेव ठाकुर भी मौजूद रहे ।










