नालागढ 22 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में प्रवासी मजदूरो के वेश में अपराधी भी यहां आ कर अपराधो को अन्जाम देने का कार्य करते ही रहते है । पिछले कुछ दिनो से हिमाचल के इस औधोगिक नगरी में उत्तर प्रदेश से आ कर यहां के युवाओ को जुए की लत लगाने का बडा नेटवर्क काम कर रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक बस अड्डो सहित भीड भाड वाले इलाको में उत्तर प्रदेश से आए प्रवासी मजदूरो के रूप में रह रहे यह अपराधी जुआ खिलाने का काम करते रहते है । कई स्थानो पर पुलिस ने इन अपराधियो को जुआ खिलाने के आरोप में पकडा भी है लेकिन इनके हौंसले कम होते नजर नही आ रहे है । बरोटीवाला थाना को जाने वाले रास्ते पर भी कई बार जुआ खेलने वालो की भीड को देखा जा सकता है । बद्दी बस अड्डे पर भी शाम को कुछ युवक यहां यात्रियो को तीन रंग की गेम के रूप में जुआ खिलाने का काम देख गया है । पुलिस आए दिन औधोगिक नगरी में जुआ अधिनियम के तहत एक दो केस पकड रही है लेकिन अपराधी इस काम को नही छोड रहे है ।
गत दिवस भी पुलिस जिला बद्दी के अन्तर्गत पुलिस थाना बरोटीवाला में एक अभियोग जुआ अधिनियम के अधीन पंजीकृत किया गया। मामले में आरोपी छोटू निवासी उत्तर प्रदेश से 2000/. रुपए की राशी जब्त की गई है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस बात के पुष्टि पलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने की है ।










