प्रशासन की ओर से फौरी राहत के नाम पर एक तिरपाल मुहैया ।
नालागढ 22 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
सोलन जिले के नालागढ उपमण्डल में पिछले दो दिनो में हुए नुकसान की भरपाई तो कोई नही कर सकता और न ही की गई है लेकिन प्रशासन ने सभी को सुरक्षित रहने की सलाह आवश्य दी है । स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी आंकडो के मुताबिक पिछले 20 से 21 अगस्त तक उपण्डल में करीब 48 लाख 55000 रूपए का व्यक्तिगत नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है । यह जानकारी देते हुए स्थानीय उपण्डलाधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि इस अवधि के दौरान नालागढउपमण्डल में चार पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 6 पक्के मका अशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है ।
उन्होने बताया कि इस उपमण्डल में एक कच्चा मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि 3 कच्चे मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है उन्होने बताया कि दो मवेशीखाने भी अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है जिनका मुल्यांकन करीब 35 हजार रूपए किया गया है । उपण्डलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त नुकसान का अनुमानित आंकलन 48 लाख 55 हजार रूपए किया गया है । उन्होने बताया कि अभी फौरी राहत नही दी जा सकी है लेकिन एक मकान मालिक को तिरपाल मुहैया करवाई गई है । उन्होने लोगो को सावधान तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी है ।











