/संजय अवस्थी 26 अगस्त को सोलन में सायर मेला समिति अर्की की बैठक की करेगे अध्यक्षता

संजय अवस्थी 26 अगस्त को सोलन में सायर मेला समिति अर्की की बैठक की करेगे अध्यक्षता


शिमला 25 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले की तैयारियां प्रशासन तथा राजनेताओ द्वारा शुरू कर दी गई है । प्रकृतिक आपदा के चलते इस साल मेलो के आयोजन में जितना उत्साह देखने को मिलना था उतना शायद नही रहे लेकिन फिर भी प्रशासन ने इस मेले की तैयारियो की रूप रेखाएं तैयार कर दी है तथा इस बारे में परसो 26 अगस्त को मुख्य संसदीय सचिव(लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी उपायुक्त कार्यालय सोलन में राज्य स्तरीय सायर मेला समिति अर्की की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।