नालागढ के लिए प्रो रणजोध सिंह का सम्मानित होना गर्व की बात ।
नालागढ 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

पूर्वोतर हिन्दी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में मधेशपुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर में नालागढ के प्रो रणजोध सिंह सहित हिमाचल के चार साहित्याकारो का सम्मानित किया जाएगा । मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्वावधान में कहानी लेखन महाविद्यालय एवं साहित्यिक पत्रिका शुभ तारिका अबांला छावनी हरियाण के संस्थापक डॉ0 माहराज कृष्ण जैन की स्मृति में प्रेम एवं सद्भावना विषय पर आधारित 22 से 24 सितंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर एवं सम्मान समारोह होटल राजदरवार जनकपुर धाम मधेश पुर नेपाल में आयोजित किया जा रहा है।
पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग के सचिव डॉक्टर अकेला भाई के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक हर वर्ष की तरह इस साल डॉ0 माहराज कृष्ण जैन की स्मृति में 16वां अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिस में देश भर से 89 साहित्यकार भाग ले रहे हैं।इस समारोह में नालागढ से प्रो रणजोध सिंह को सम्मान नालागढ के लिए गर्व की बात है । प्रो रणजोध सिंह सहित हिमाचल से चार साहित्याकारो को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा । जिसमें नालागढ से प्रो रणजोध सिंह कुल्लू से सुरत राम ठाकुर, प्रताप सिंह अरनोट तथा विलासपुर से रत्न चंद निर्झर भाग लेगे ।उन्होने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में एवं हिन्दी लेखन में उत्कृष्ठ लेखन कार्य के लिए हर साल राष्ट्रीय लेखन शिविर में दिया जाने वाला डॉ0 माहराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान से देश भर से 89 साहित्यकारो में हिमाचल प्रदेश से भाग ले रहे इन चारों साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर एवं सम्मान समारोह का आगाज नेपाल के मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव मुख्य अतिथि शिरकत करेगें जबकि साहित्यकारा एवं संपादक शुभ तारिका अंबाला छावनी उर्मी कृष्ण जैन सत्र.अध्यक्ष के रूप में शिरकत करेंगी। समारोह में भाग ले रहे लेखकों की पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का लोकार्पण भी किया जाऐगा।










