/पंजाब के मोहाली निवासी जसपाल वर्मा द्वारा बद्दी में आत्म हत्या के मामले मे दो व्यक्तियो पर मानसिक प्रताडित करने का मामला दर्ज

पंजाब के मोहाली निवासी जसपाल वर्मा द्वारा बद्दी में आत्म हत्या के मामले मे दो व्यक्तियो पर मानसिक प्रताडित करने का मामला दर्ज

नालागढ 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के ट्रक युनियन बद्दी के पास रिडियेटर रिपेयर की दुकान चलाने वाले जसपाल वर्मा द्वारा आत्म हत्या का मामला नया मोड ले गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मौहाली के रहने वाला जसपाल वर्मा पिछले काफी अरसे से रिडियेटर रिपेयर की दुकान कर रहा था । जानकारी के मुताबिक जसपाल वर्मा ने फदा लगा कर आत्म हत्या कर ली थी ,जिस पर जसपाल वर्मा के सुपुत्र नितिन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में इस आत्म हत्या के पीछे दो व्यक्तियो का हाथ बताया । नितीन ने आरोप लगाया कि उसके पिता जसपाल वर्मा ने दो व्यक्तियो द्वारा मानसिक तौर से प्रताडित करने के कारण यह भयावह कदम उठाया ।


इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने नितीन की शिकायत पर धारा 306ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस में आगे जांच कर रही है ।