/जय नगर स्थित राजकीय महाविधालय में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन । राजकुमार बन नई पीटीए के अध्यक्ष ।

जय नगर स्थित राजकीय महाविधालय में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन । राजकुमार बन नई पीटीए के अध्यक्ष ।

सोलन 19 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान


राजकीय महाविधालय जयनगर में आज अध्यापक अभिभावक संध की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । यह जानकारी देते हुए अध्यापक अभिभावक संध के सचिव प्रोफेसर मनोज ठाकुर ने बताया कि आज यहां राजकीय महाविद्यालय जयनगर में अध्यापक अभिभावक संघ आम सभा का आयोजन किया गया जिस की अध्यक्षता कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर श्याम सिंह किया गया । इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सचिव प्रोफेसर मनोज ठाकुर ने गत वर्ष 2022.23 का लेखाजोखा प्रस्तुत किया इस के पश्चात यहां आयोजित आम सभा की सत्र में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया उन्होने बताया कि नई कार्यकारिणी में राजकुमार को प्रधान चुना गया श्रीमती सोमा देवी को उपप्रधान प्रोफेसर मनोज ठाकुर को सचिव निखाराम को उपसचिव श्रीमती चीनू देवी को मुख्य सलाहकार चुना गया । इस अवसर पर प्रोफेसर कश्मीर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रोफेसर शेयरिंग जंग प्रोफेसर प्रगति कश्यप योगेश कुमार जयदेव शर्मा हंसराज हेमराज मनोहर लाल तथा श्रीमती मीना देवी वह रोशनी देवी को सदस्य चुना गया ।

जानकारी के मुताबिक इस आम सभा में नवनियुक्त प्रवक्ताओं प्रोफेसर शेयरिंग जंगमो प्रोफेसर प्रगति कश्यप व प्रोफेसर कश्मीर सिंह का भी सदस्य के रूप में कार्यकारिणी व कालेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया नवनियुक्त प्रधान राजकुमार ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से महाविद्यालय हुआ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का आह्वान किया महाविद्यालय प्राचार्य श्याम सिंह ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी तथा आगामी 70 तक कॉलेज प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।