/बद्दी के कॉस्मिक न्यूट्राकोस सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में आयकर विभाग की टीम का छापा अधिकारियों ने कब्जे में लिया रिकार्ड ।

बद्दी के कॉस्मिक न्यूट्राकोस सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में आयकर विभाग की टीम का छापा अधिकारियों ने कब्जे में लिया रिकार्ड ।

नालागढ 21 सितम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा स्थित हैल्थ स्पलीमेंट निर्माता उद्योग में आयकर विभाग ने दबिश दी और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस दिल्ली से आई आयकर विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कॉस्मिक न्यूट्राकोस सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड में दबिश दी और छानबीन शुरू की। बुधवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आयकर विभाग की छापामारी की भनक लगते ही उद्योग में अफरा.तफरी मच गई। उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भवन के बाहर ही रोक दिया गया। विभाग के अधिकारी तीन गाडिय़ों में आए और बद्दी पुलिस के सहयोग से काठा स्थित उद्योग में दबिश देकर रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। यह उधोग यहां हैल्थ स्पलीमेंट का निर्माण करता है।

इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी बददी प्रियंाक गुप्ता ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने पुलिस सहायता के लिए संपर्क किया था उन्हें सुबह ही प्र्याप्त पुलिस कर्मी मुहैया करवा दिए गए थे।