नालागढ 21 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
वर्तमान में सोशल मीडिया के युग ने जहां अपना स्थान बनाया है वही सोशल मीडिया के प्रति लोगो की नाराजगियां भी देखने को मिलने लगी है । नालागढ में एक सोशल मीडिया ( यू टयूब चैनल ) के कार्यालय पर आज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तोड फांेड करने का मामला सामने आया है ।
जानकारी के मुताबिक एक सोशल मीडिया ( यू टयूब चैनल ) के कार्यालय में वहां बैठी महिला कर्मचारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्यालय में आ कर धमकाया और मालिक के वहां न होने पर कार्यालय में भी तोड फोड किए जाने की शिकायत नालागढ पुलिस के पास की गई है ।
इस बारे जब सोशल मीडिया ( यू टयूब चैनल ) के मालिक से हिम नयन न्यूज द्वारा बात की गई तो उन्होने बताया कि वह हरियाणा के पिंजौर में किसी कार्य वश गए हुए है लेकिन उनकी महिला कर्मचारी ने इस बात की सूचना उन्हे दी है जिस पर नालागढ पुलिस को सूचित कर दिया गया है ।










