/नालागढ के साहित्यकार, प्रो. रणजोध सिंह सहित अन्य तीन साहित्यकार उत्कृष्ठ लेखन के लिए नेपाल के जनकपुर धाम में सम्मानित ।

नालागढ के साहित्यकार, प्रो. रणजोध सिंह सहित अन्य तीन साहित्यकार उत्कृष्ठ लेखन के लिए नेपाल के जनकपुर धाम में सम्मानित ।

शिमला 23 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

आज पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा आयोजित लेखक मिलन शिविर जनकपुर धाम ,नेपाल में होटल राज दरबार में महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान समारोह, आयोजित किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर नालागढ के साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह के अलावा कुल्लू के सूरत राम ठाकुर, बिलासपुर के रतन चन्द्र निर्झर तथा कुल्लू के प्रताप अरनोट को उनके उत्कृष्ट लेखो के लिए महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान दे कर सम्मानित किया गया । नालागढ क्षेत्र के साहित्य प्रेमियो ने प्रो. रणजोध सिंह को बधाई संदेश दिए । साहित्य प्रेमियो ने उनके नालागढ वापिस पर उन्हे बधाई देने के लिए एकत्रित होने पर विचार किया ।