/नालागढ के खेडा के युनिरोयल अपार्टमैन्टस रैजीडैन्टस वैलफेयर सोसाईटी में धूम धाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व ।

नालागढ के खेडा के युनिरोयल अपार्टमैन्टस रैजीडैन्टस वैलफेयर सोसाईटी में धूम धाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व ।

इस अवसर पर भण्डारे का भी किया गया आयोजन ।
नालागढ 24 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


नालागढ के खेडा में यहां युनिरोयल अपार्टमैन्टस रैजीडैन्टस वैलफेयर सोसाईटी में द्वारा गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया ।

जानकारी के मुताबिक खेडा के युनिरोयल अपार्टमैन्टस रैजीडैन्टस वैलफेयर सोसाईटी में आयोजित इस गणेशोत्सव का शुभारम्भ 18 सितम्बर को किया गया था और आज रविवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समाप्त हुआ ।

इस कार्यक्रम के आयोजन में गोवर्निग बोडी के सदस्यो में मुख्यतः डा0 एम एस धीमान अजय शर्मा राव नवीन यादव निर्मल चन्देल विपिन कुमार विपन डोगरा तथा उनके परिजनो ने सहयोग किया

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में गणेश चतुर्थी का पर्व दक्षिणी भारत की बुनिसबत कम मनाया जाता है लेकिन औधोगिकी करण के चलते यहा बाहरी राज्यो से आए लोगो तथा हिमाचल के लोगो में बहुत ही अच्छा समन्वय होने से सभी त्योैहारो को भारी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । इसी कडी के चलते खेडा का गणेशोत्सव भारी धूम धाम के साथ मनाया गया इस में हजारो लोागो ने शिरकत की ।

इस मौके पर सम्मानित सदस्य बीमा बंसल व विनय दहिया परिवार सहित मौजूद रहे ।