नई युनियन ने उपायुक्त सोलन के माध्यम से भेजा मुख्य मन्त्री को ज्ञापन ।
सोलन / रामशहर 24 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान/ तरूण गुप्ता

हिमाचल सरकार द्वारा ई स्टैम्पिंग की कमीशन चार प्रतिशत से घटा कर एक प्रतिशत करने तथा ई स्टैम्पिंग का ठेका एक कम्पनी को देने के विरोध के लिए सोलन जिला के स्टाम्प वैन्डरज ने एक युनियन का गठन किया ।
मिली जानकारी के मुताबिक आज जिला मुख्यालय सोलन पर जिला स्टैम्प विक्रेता यूनियन का गठन किया गया इन चुनाव की अध्यक्षता बी आर शर्मा ने की । यह जानकारी देते हुए स्टाम्प वेन्डरज ने बताया कि इस चुनाव में सर्वसम्मति से सोलन की लीला ठाकुर को जिला स्टाम्प विक्रेता युनियन का अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष संजय राणा ,महाचिव जगमोहन कपिल ,शहर सचिव अर्चना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा को चुना गया इन यह चुनाव सर्वसम्मति से समपन्न हुआ ।

युनियन ने हिमाचल सरकार क्षदा ईस्टंपिंग की व्यवस्था का अनुबन्ध एक प्राईवेट कम्पनी को दिए जाने का विरोध किया ही साथ में ईस्टाम्पिंग की फीस कम करने का भी विरोध किया । इन स्टाम्प वेन्डरज ने सरकार से मांग की कि ई सटैपिंग का कार्य स्टाम्प विक्रेताओ को ही दिया जाए और कमीशन जो पहले 4 प्रतिशत थी उसे पुन: लागू किया जाए ।

युनियन ने इस बारे में एक ज्ञापन जिला उपायुक्त मनमोहन सिंह के माध्यम से मुख्य मन्त्री हिमाचल प्रदेश को भेजा जिस में हिमाचल सरकार के इस निर्णय का कडा विरोध किया गया है । जानकारी के मुताबिक हिमाचल सरकार द्वारा स्टाम्प डियुटी की कमीशन तो चार प्रतिशत से एक प्रतिशत की ही है उपर से इस का ठेका किसी निजी कम्पनी को दे दिया गया ।

इस बैठक में सोलन जिले के सभी न्यायालयो तहसील मुख्यालय व उप तहसीलो से करीब 45 स्टैम्प बैडरज ने हिस्सा लिया ।रामशहर से हिम नयन न्यूज के सम्वाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ उपमण्डल के रामशहर से भी स्टाम्प बेन्डरज ने सोलन जिला मुख्यालय में जा कर इस बैठक तथा चुनाव में भाग लिया और अपना पक्ष रखा ।










