नालागढ 25 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन का बद्दी से नालागढ राष्ट्रीय उच्च मार्ग की हालत खराब होने से यहां रहने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है । औधोगिक नगरी बीबीएन से आवाजाही के लिए लोगो को पुल क्षतिग्रस्त होने पर पहले ही दिक्कतो का सामना करना पड रहा है उस के बावजूद यहां सडक में पडे गडढो के कारण वाहन चालको को वाहनो को बचाना तो दूर एक दुसरे की गाडियो से टक्कर के कारण लोगो की अमूल्य जाने जा रही है वह कभी पूर्ण न होने वाले नुकसान के लिए किसे देाष दिया जाए यह अपने आप में एक बडी चुनौती बनता जा रहा है । इस क्षेत्रमें हर रोज हजारो छोटृे बडे वाहन जिनमें दो पहिया वाहन भी है इन सडको पर दौडते है बडी गाडियो द्वारा गड्ढे बचाने के चक्र में दो पहिया वाहनो को इनकी टक्कर से जान गवांने के कई मामले सामने आए है ।
औधोगिक नगरी के बद्दी से नालागढ मार्ग पर बढते यातायात दबाव व सडक में पडे बडे बडे गड्ढे दुर्घटनाओ का मुख्य कारण बताया जा रहा है । लोगो ने बताया कि इस मार्ग को फोर लेन बनाने का काम भी पिछले दिनो प्रकृतिक आपदा के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य भी प्रभावित हुआ लेकिन वर्षा के कारण सडको के गढ्ढे और गहरे हो गए । उधर एन एच आई ए द्वारा कहींे कहीं कुछ बढ्ढो को भरने का काम किया भी है लेकिन यह उुण्ट के मुहूं में जीरे के समान ही है । लोगो ने सरकार से मांग की है कि बीबीएन के पुल तो टूटे ही है कम से कम औधोगिक क्षेत्र के भीतर चलने वाले सडक मार्गो को तो सही कर दे ।










