नालागढ 25 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के बेलीदयोड -खेडा में एक बिजली के ट्रांसफार्मरज बनाने व रिपेयर करने वाली कम्पनी में आग लगने से लाखो रूपऐ का नुकसान हो गया । आज दोपहर को लगी इस आग में किसी जानी नुकसान का समाचार नही है लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक भट्ठी का तापमान बढने से अचानक आग फैल गई जिसे से यहां रखा लाखो रूपए का सामान जल कर राख हो गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब डेढ बजे फायर स्टेशन नालागढ को सूचना दी गई कि बेली दयोड में राज फैक्ट्री के सामने एक ट्रांस्फार्मर बनाने वाली कम्पनी में अचानक आग लग गई है जिस पर नालागढ से दो फायर टैण्डर मौके पर पहुच गए और आग पर काफी मशकत के बाद काबू पा लिया गया ।

एस .आर. एण्टरप्राईजिज नामक इस कम्पनी में लगे आग के कारणो का सही पता नही चल पाया है ।










