/प्रकृतिक आपदा के बाद रूके राजस्व विभाग के इन्तकाल शुरू ,खेडा में नायब तहसीलदार ने निपटाए तीन चार महीनो से लटके इन्तकाल ।

प्रकृतिक आपदा के बाद रूके राजस्व विभाग के इन्तकाल शुरू ,खेडा में नायब तहसीलदार ने निपटाए तीन चार महीनो से लटके इन्तकाल ।

नालागढ 25 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिमाचल प्रदेश में आई प्रकृतिक आपदा के चलते रूके राजस्व विभाग के काम अब अपने नियमित रूप में चलने शुरू हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ के खेडा पटवार सर्कल में भी पिछले तीन महीनो से रूके इन्तकाल आज नायब तहसीलदार नालागढ ने निपटाने का कार्य किया ।

लोगो ने बताया कि उनके इन्तकाल काफी लम्बे समय से लटके हुए थे लेकिन प्रकृतिक आपदा के कारण यह सम्भव नही हो पा रहा था । लोगो ने राजस्व अधिकारयो व कर्मचारियो का आभार जताया ।