नालागढ़ 25 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर 28 सितम्बर, 2023 को ज़िला सोलन के नालागढ़ उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 28 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-1 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।










