नालागढ 26 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

ग्राम पंचायत किरपालपुर में स्वयम् सहायता समुह तथा अन्य महिलाओ को दो दिन का प्राकृतिक खेती करने के बारे में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है । मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कृपालपुर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना खंड विकास नालागढ़ खंड तकनीकी प्रबंधक प्रियंका ठाकुर और सहायक तकनीकी प्रबंधक टेकचंद ने कृपालपुर पंचायत के स्वयं सहायता ग्रुपों और अन्य महिलाओं को प्राकृतिक खेती करने के उपाय और लाभ बताएं।

यह प्राकृतिक प्रशिक्षण 2 दिन का आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में रासायनिक खादो और और रासायनिक कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव बताए गए। सभी महिलाओं को देसी गाय के गोबर और मूत्र से बनने वाली खाद और कीटनाशक की विधि बताई गई। प्रशिक्षण में सरकार के द्वारा मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई। इसमें 40 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं को मुफ्त में बीज भी दिए गए ।

महिलाओ को संस्था से आए लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि आजप्राकृतिक खेती समय की मांग बन गई है , क्योंकि खेतों में अत्यधिक रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग करने से मानव को बहुत से बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। इस प्रशिक्षण को करने के आईटीसी साथी से आए मधुबाला गुलशन कुमार ने भी सहयोग दिया।
इस मौके पर वी ओ प्रधान रेशमा देवी, सचिव आरती ,पंचायत सचिव अंकित शर्मा, ललिता शर्मा, अन्य सदस्य पूनम देवी, राणो देवी, कुसुम शर्मा, प्रेमलता, मधुबाला,गुरजीत कौर और अन्य महिलाएं भी शामिल रही।










