ऊना में हुई महिला की हत्या पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
शिमला 26 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। अपराधियों में किसी प्रकार का भय ही नहीं हैं। आए दिन प्रदेश में हत्या की वारदात सामने आती रहती है। ऊना में एक महिला की बर्बर तरीक़े से हत्या करके उसकी लाश फेंक दी गई।
प्रदेश में इस तरह के हालात आज के पहले नहीं थे। क़ानून व्यवस्था किसी भी प्रकार से सरकार की प्राथमिकता नहीं हैं। देवभूमि में इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार क़ानून-व्यवस्था के मामले में सख़्त से सख़्त कदम उठाए।










