पुलिस ने आर्मज एक्ट 1959 के तहत किया मामला दर्ज ।
नालागढ़ 27 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन धीरे धीरे अपराध नगरी बनने जा रहा है पुलिस की मुस्तैदी के चलते बडे से बडे अपराधियो की धर पकड जारी है लेकिन इस के बावजूद भी अपराधी बेखैाफ अपराधो को अन्जाम देते ही रहते है ।
गत रात्रि दभोटा पुलिस चौकी की टीम भेागपुर के पास रात को चैकिंग कर रहे थे कि एक बिना नम्बर की गाडी को रोका तो उसमें बैठा चालक वाहन को मौके से भगा कर फरार होने में कामयाबहो गया लेकिन पुलिस टीम ने दूसरे युवक को अपने कब्जे में ले कर उसकी जमा तलाशी ली जिस पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल दो मैग्जीन व 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए । आरोपी की पहचान नालागढ के सेरी गांव के जसपाल सिंह के पुत्र मनजोत सिंह के रूप में हुई है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि आरोपी मनजोत सिंह के विरूघ्द मामला दर्जकर लिया गया है तथा पूछताछ जारी है । उन्होने बताया कि वाहन ले कर फरार हुए युवक की भी तलाश की जा रही है ।










