एसोसीएशन ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
नालागढ़ 27 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ गुरजीत सिंह
हिमाचल सरकार द्वारा स्टाम्प पेपर कमीशन को कम करने से तथा इस के लिए एक प्राईवेट वैन्डर नियुक्त करने से नालागढ स्टाम्प पेपर विक्रेताओ में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है ।

नालागढ़ स्टांप विक्रेता एसोसीएशन के पदाधिकारियो ने यहां एक बैठक का आयोजन किया । इस अवसर पर एसोसिएशन के के पदाधिकारियो ने कहा कि वह 1964 से वह 4 प्रतिशत स्टांप पेपर की कमीशन पर कार्य कर रहे हैं और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन अब सरकार द्वारा एसीसी कंपनी को ई स्टांप स्टॉक होल्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जिससे उनकी कमीशन मात्र 1 प्रतिशत कर दी गई है जिसे लेकर स्टांप एसोसीएशन ने इस संबंध में एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने अपनी समस्या के हल करने का निवारण कहा है। इस दौरान एसोसीएशन ने बैठक कर अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।
स्टांप विक्रेता एसोसीएशन जिला सोलन के उपाध्यक्ष संजय कुमार राणा ने बताया की सरकार द्वारा प्रदेश में जो एसीसी कंपनी को स्टांप विक्रेता का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है उनका वह बहिष्कार करते हैं इस कॉन्ट्रैक्ट से हमारी कमीशन 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दी गई है जिससे हिमाचल के 12 जिलों के स्टांप विक्रेताओं को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया हैै। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि स्टांप विक्रेता सन 1964 से कार्य कर रहे हैं उन्हीं के अनुसार उन्हें कार्य करने दिया जाए उन्होंने कहा कि 1963 से जो कमीशन है उन्हें बढ़कर 10 प्रतिशत किया जाए।

एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन मिला है जिसे आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, महासचिव जगमोहन शर्मा, सीनियर स्टांप बेंडर राजेंद्र कुमार शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, विक्रम शर्मा, दिलाराम, जमुना देवी, पवन कुमार, वरिंदर ठाकुर, दिलजीत सिंह, राजेश शर्मा, संजीव कुमार, नंदलाल शर्मा, तरुण गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, अंकू शर्मा, कुलभूषण शर्मा, प्रेमचंद सहित एडवोकेट विजय कुमार मानसिंह, महेश शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर ठाकुर भी उपस्थित रहे।










