नालागढ 28 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के हैरिटेज पार्क में बने शहीद भगत सिंह स्मारक में शहीदी दिवस के अवसर पर पुष्प अर्पित किए गए तथा शहीदो द्वारा दी गई कुर्वानियो को याद किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर यहां आए नाालागढ बार एशोसिएशन के पदाधिकारियो नालागढ विकास मंच के सदस्यो व अन्य लोगो ने शहीद भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनकी कुर्वानियो को याद किया ।
यह जानकारी देते हुए नरेश घई ने बताया कि इस अवसर पर नालागढ बार एसोशिएसन के ओर से एडवोकेट यशपाल ठाकुर मनीष डडवाल जगत सिंह राणा सहित अन्य अधिवकताओ के अलावा नालागढ विकास मंच की ओर से नरेश घई ,भगत सिंह तथा दलीप राणा सहित कई लोगो ने भाग लिया । इस अवसर पर नालागढ़ विकास मंच के नरेश घई ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी देश के प्रति अल्प आयु में दी गई कुर्बानी को याद किया और आज की युवा पीढ़ी को उनकी कुरवानियो को याद किया











