नालागढ 28 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाहीआज भी जारी रखी है । मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सीमा से सटृे दभोटा खड्ड से अवैध खनन का कार्य आज भी जारी है ।

इसी खनन के चलते यहां पंजाब को जोडने वाला दभोटा पुल भी वरसात में बह गया था । लेकिन अवैध खनन का कार्य आज भी बदस्तूर जारी है । लोगो ने भवन निर्माण के लिए रेता बजरी इन्ही खड्डो से निकालने का काम किया जा रहा है ।

आज अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए दभोटा पुलिस ने तीन र्टैक्टरो को अवैध खनन सामग्री के साथ पकडा और उन्हे 16500 रूपए का जुर्माना लगाया । इस बात की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक प्रिंयांक गुप्ता ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।










