आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाने से ही दुनिया में शांति का माहौल पैदा किया जा सकेगा
शिमला 29 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल के शिक्षा संस्थानो में सहजयोगा कार्यशालाए आयोजित करने की प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की गई है । यह जानकारी देते हुए हिमाचल के सहजयोगा समन्वयक राहुल लाम्बा ने बताया सभी सहजयोगी अपने अपने नजदीक के शिक्षा संस्थानो में जा कर संस्थान प्रमुख के अनुरूप सहजयोगा की कार्यशाला का आयोजन करके बच्चो तथा शिक्षको को सहजयोग के माध्यम से घ्यान व आत्मसाक्षात्कार करवा सकते है । उन्होने बताया कि श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा बताई गई सहज योगा विधी से ज्यादा से ज्यादा लोगो को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाने से ही दुनिया में शांति का माहौल पैदा किया जा सकेगा ।

सहज योगा के माध्यम से आत्म साक्षात्कार प्राप्त करने से जहां लोगो के आत्म उत्थान का मार्ग प्रस्सत होता है वही इस से एक सकुशल समाज की भी संरचना होती है । हिमाचल मंे भी पिछले कुछ अरसे से सहज योगा आम जन मानस तक पहुचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक दुसरे राज्यो की तरह हिमाचल में भी सहजयोगा को हिमाचल के शिक्षा संस्थानो में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओ को सिखाने के लिए हिमाचल के सहजयोगियो को सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की है ।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल सहज योगा के समन्वयक राहुल लाम्बा ने बताया कि सहजयोगियो के अनुरोध पर हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षा संस्थानो में सहजयोगा के माध्यम से बच्चो को आत्म साक्षात्कार करवाने तथा ध्यान पद्यति के बारे में सीखाने की अनुमति प्रदान की है । गत 17 जुलाई 2023 को जारी इस अनुमति पत्र के माध्यम से सभी उच्च शिक्षा उप निदेशको सभी संस्कृति व अन्य डिग्री कालेज के प्रायार्यो तथा अन्य शिक्षा संस्थानो को संहजयोगा के बारे में जानकारी देने तथा इस का अभ्यास करवाने के लिए कहा गया है ।

याद रहे कि पिछले काफी अरसे से हिमाचल में सहजयोगा के माध्यम से लोगो ने आत्मसाक्षात्कार हासिल करके इसको अपने जीवन में आत्मसात किया है । इन सहजयोगियो के जीवन शैली अन्य लोगो से भिन्न होने के चलते हिमाचल में भी दुनिया के सभी देशो की तरह सहज योगा को आने वाली पीढी में आत्मसात करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिस से आने वाली पीढी का जीवन शांति व सुखमय हो सके । हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय सहित ग्रामिण क्षेत्रो मे भी सहजयोगा को कियाजा रहा है श्रीमाता जी निर्मला देवी द्वारा स्थापित आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने की सरल विधी को दुनिया भर में निशुल्क विना किसी जातिधर्म व लिंग भेद के सिखाया जा रहा है । भगवान सभी का पालन हार है उसको आपके पैसे किस काम के । सहजयोगा में कोई भी चढावा चढाने का भी प्रचलन नही है ,सहज योगा में चढावा चढाना पूर्णतः वर्जित है ।
आप सभी भी सहज योगा सीखने के लिए हिमाचल के सहजयोगियो से सम्पर्क कर सकते है कुछ सहजयोगियो के सम्पर्क नम्बर दिए गए है ,राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 चिन्तपुर्णी व धर्मशाला से डाक्टर नरेन्द्र शर्मा 9816430904 घुमारवीं से सरोज शर्मा 7018163834 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है । उन्होने बताया कि सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए सहज योगा डॉट कॉम पर जा कर भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है ।इच्छुक व्यक्ति हिम नयन न्यूज के कार्यालय में 9418450853 पर भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है










