नालागढ 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के मंझौली के पास निर्माणाधीन मैडिकल डिवाईस पार्क में पिछले दिनो हुए झगडे तथा तथाकथित गोली कांड के बाद हिमाचल पुलिस ने यहां पर 24 घण्टो की सुरक्षा के लिए पुलिस पोस्ट स्थापित कर दी है ।
जानकारी देते हुए उप मण्डल पुलिस अधिकारी नालागढ फिरोज खान (एस पी एस )ने बताया कि मैडिकल डिवाईस पार्क की सुरक्षा के लिए इस परिसर में पुलिस की पोस्ट स्थापित कर दी गई ।

उन्होने बताया कि इस पोस्ट में 13 पुलिस जवानो को असला ,ऐमुनिशन सहित तैनात किया गया जो यहां 24 घण्टे मैडिकल डिवाईस पार्क की निगरानी व सुरक्षा करेगे ।










