/नालागढ के स्टाम्प बैण्डरज ने बार एसोशिएसन के प्रधान रविन्द्र ठाकुर तथा अधिवक्ता महेश शर्मा को साथ लेकर स्थानीय विधायक को सौपा ज्ञापन ।

नालागढ के स्टाम्प बैण्डरज ने बार एसोशिएसन के प्रधान रविन्द्र ठाकुर तथा अधिवक्ता महेश शर्मा को साथ लेकर स्थानीय विधायक को सौपा ज्ञापन ।


नालागढ 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल सरकार द्वारा स्टाम्प बैन्डरज की कमीशन 4 प्रतिशत से एक प्रतिशत करने के विरोध को दर्ज करवाने तथा इस कमीशन बैन्डरज के लिए 10 प्रतिशत करने के लिए आज नालागढ बार एसोशिएसन के प्रधान अधिवकता रविन्द्र ठाकुर तथा अधिवक्ता महेश शर्मा और स्टाम्प बेन्डरज युनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य स्टाम्प बैण्डरज ने स्थानीय विधायक को अपना एक मांग पर सौपा ।

यह जानकारी देते हुूए अधिवक्ता महेश शर्मा ने बताया कि स्टाम्प बैण्डरज की मांग उचित है और सरकार को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए ।