परवीर गोयल ने कहा, हमारे अच्छे समाज के निर्माण के लिए हमारा आसपास साफ होना जरूरी।
नालागढ ( बद्दी ) ;1 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ रजनीश ठाकुर

बद्दी के सुपर स्पेशलिस्ट ग्लोबल हॉस्पिटल ने आज बद्दी में 1 तारीख 1 घंटा कार्यक्रम में स्वस्थ भारत अभियान का आयोजन किया गया शुभारंभ,, मौके पर बद्दी ग्लोबल हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर परवीर गोयल,और डाक्टर मुनीश गोयल, ने अपने स्टाफ के साथ पूरे अस्पताल परिसर की सफाई की, इस मौके पर डॉक्टर मनीष गोयल ने कहा कि हमें एक ही दिन नहीं बल्कि हर दिन अपने आसपास के वातावरण को भी साफ रखना चाहिए, मुनीश गोयल ने कहा की हमे अपने आसपास को साफ रखेंगे तो साथ-साथ में समाज को भी साफ रखने में हमारी अहम भूमिका होनी चाहिए,।

इस मौके पर परवीर गोयल ने कहा कि 1 तारीख 1 घंटा अभियान में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालना जरूरी था जिससे हमें आसपास की सफाई के साथ-साथ समाज में भी अच्छे काम करने चाहिए इस अभियान को सफल बनाने में सब ने हमारा सहयोग दिया है और 1 तारीख 1 घंटा कार्यक्रम में जैसे हमने काम किया हम हर रोज सफाई की तरफ ध्यान देकर अच्छा काम करें, परबीर गोयल ने सारे स्टाफ को इस आभियान मैं जुड़ने के लिए शब्द दिलाए और कहा कि हर रोज अपने आसपास की परिसर को साफ रखने ध्यान रखें ।

इस मौके पर अनीता थपियाल , नित्यानंद, नितेश चंदेल, नवीन कुमार, मनप्रीत कौर, नीतू, सारिका, वैशाली शर्मा, फिरोज,सावन, राजवंती आदि कर्मचारियों ने सफल बनाने में योगदान दिया।










