/सोलन जिले के राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ।

सोलन जिले के राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ।


सोलन (अर्की ) 2 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई ।

इस अवसर पर बच्चों ने नारा लेखन के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश दिया वहीं विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा अंकिता ठाकुर ने अपनी भाषण के माध्यम से गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला इसके अतिरिक्त बच्चों ने सत्य व अहिंसा के साथ.साथ स्वच्छता का संदेश देने वाले पोस्टर के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट की , इसके साथ ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मनोरमा चडृढ़ा ने अपने संबोधन में बच्चों से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो पर चलने का आवाहन किया ।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार से अन्य सभी अध्यापक भी मौजूद रहे