/दुसरी औरत के साथ मिल कर पत्नी की नाम पर उठा लिया कर्ज ।

दुसरी औरत के साथ मिल कर पत्नी की नाम पर उठा लिया कर्ज ।

सोलन (नालागढ ) 2 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के नालागढ में दुसरी औरत के साथ मिल कर अपनी पत्नी के नाम पर लोन लेने का मामला सामने आया है । मामला उस समय उजागर हुआ जब बैंक लोन चुकता न होने पर बैक का कर्मचारी लोन की रिकवरी के लिए घर आया ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दत्तोवाल के रहने वाले मनजीत ठाकुर ने अपनी पत्नी के नाम पर आई डी बीआई की शिमला, माल रोड की शाखा से लोन ले लिया लेकिन इस की भनक घर बैठी पत्नी को नही लगी और पति देव ने किसी अन्य महिला जिसका नाम पूनम बताया जा रहा है के साथ मिल कर यह लोन उठा लिया था ।

अब मामला उस समय बिगडा जब बैंक वाले रिकवरी के लिए नालागढ स्थित घर पर पहुंच गए जिस पर मनजीत ठाकुर की पत्नी प्रीती राणा को इस मामले का पता चला ।प्रीति राणा को जांच पर पता चला कि उनके पति ने किसी पुनम नामक लडकी के साथ मिल कर उसके नाम पर लोन ले लिया है जिस की शिकायत प्रीति राणा ने नालागढ पुलिस के पास दर्ज करवा दी है । इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने नालागढ थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही जारी है ।