/महात्मा गांधी जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बारियां में सफाई अभियान आयोजित ।

महात्मा गांधी जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बारियां में सफाई अभियान आयोजित ।

नालागढ 2 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल की बारियां में गत दिवस ” स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बारियां मे स्थानीय स्कूली बच्चो के साथ सफाई अभियान चलाया गया ।

यह जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इन्दुबाला सैनी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने पोस्टर बना कर लोगो को स्वास्थ्य व सफाई के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर लोगो को स्वच्छता का महत्व समझाया ।

इस अवसर पर हर्ष राणा, हिमान्शु राणा ,दीपक राणा,जतिन राणा, हिमान्शु चन्देल ,सतविन्दर कौर तथा रूखविन्दर कौर मौजूद रहे तथा सफाई अभियान में सहयोग किया ।