नाालागढ (रामशहर) 4 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / तरूण गुंप्ता

जिला सोलन के रामशहर पंचायत सभागार कार्यालय परिसर में आज मित्तल आईज केयर सेंटर नालागढ़ के सौजन्य से फ्री आंखों का चेकअप शिवर कैंप का आयोजन किया गया।

इस शिवर में आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनकर मित्तल ने बताया कि अभी तक 80 लोगों की आंखें चेकअप नजदीक के चश्मे ,दवाइयां फ्री व खाने की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से की गई है ।इससे पूर्व भी हम दो शिवर नालागढ़ के आस पास के इलाका मे लगा चुके हैं । जिसमें करीब डेढ़ सौ लोगों की आंखें चेक एवं 90 लोगों को चश्माए दवाइयां भी वितरित की गई है।

डॉक्टर दिनकर मित्तल ने हिम नयन न्यूज को बताया हमारी टीम में करीब 10 लोग, 10000 लोगों के आंखों की सर्जरी कर चुके हैं ।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया , कि इस घर द्वार लगे शिवर का उचित लाभ उठाएं।

स्थानीय पंचायत की प्रधान कृष्णा शर्मा ने भी डॉक्टर दिनकर का रामशहर पंचायत घर में शिवर आयोजित करने के लिए जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया है ।

स्थानीय वरिष्ठ समाज सेवक एन डी शास्त्री ने बताया कि आज पंचायत घर में डॉक्टर दिनकर मित्तल एवं मित्तल आईज केयर सेंटर के सौजन्य से एक दिवसीय आंखों के फ्री चेकअप शिवर आयोजित किया गया । इस शिवर में दूर.दूर से लोग अपनी आंखों को चेकअप करवाने पहुंच हैं। लोगों को अस्पताल की ओर से आंखों के चश्मेए दवाइयां एवं भोजन की उचित व्यवस्था भी की गई ।










