गुप्त सूचनाओ के आधार पर मारे जा रहे छापे ।
नालागढ 4 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी द्वारा राज्य के बाहर से लाकर शराब बेचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है मिली जानकारी के मुताबिक गत रात्रि विभाग की विशेष टीम ने बद्दी बरोटीवाला एरिया में दो रिहायशी मकान करियाणा शाप चिकन शॉप व ढाबों की तलाशी ली इस दौरान शराब दिलबर संतरा देसी की 12 बोतले बरामद की गई।
यह जानकारी देते हुए राज्य कर एवम् आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रितपाल सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग ने अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही की जा रही है उन्होने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने से बाहरी राज्यो से अवैध शराब लाने की शिकायते मिल रही थी जिस पर विभाग ने टीमो का गठन करके जगह जगह छापामारी करके अवैध शराब को पकडने का काम शुरू कर दिया है।

उन्होने बताया कि पहल अप्रैल से गत दिवस तक विभाग की टीमो द्वारा ापा मारी करके 12 पेटी देसी दिलवर शराब जो चण्डीगढ में सेल के लिए बनी थी व एक पेटी बियर किंगफिशर सेल फॉर चंडीगढ़ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है उन्होने बताया कि विभाग ने आठ अधिकारी व कर्मचारियो की टीम का गठन किया था जिस में प्रितपाल सिंह उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, प्रेम कायत सहायक आयुक्त राज्य कर एवं अविनाश सिपहिया सहायक अधिकारी पूनम परमार सहायक अधिकारी सूरज कुमार सहायक अधिकारी व विकास कुमार सहायक अधिकारी तथा संदीप कुमार व जितेंद्र कुमार सहायक को शामिल किया गया था ।
जानकारी के मुताबिक गत रात्रि भी कालू झंडा कुल्हाड़ी वाला कुंज हाल पलका वाला बद्दी बरोटी वाला आदि एरिया में छापेमारी की गई।
याद रहे की इस वित्तीय वर्ष में पहली अप्रैल से अभी तक राज्य के बाहर से शराब लाकर बेचने वालों के विरुद्ध 40 केस पकड़े गए हैं उन्होने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।










