नालागढ ( रामशहर )5 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज / तरूण गुप्ता

खंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय रामशहर में खंड स्तरीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ,जिसका का शुभारंभ खंड प्राव शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद द्वारा किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यशाला में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान,पंचायत प्रतिनिधि व सदस्यों को स्कूल में उनकी भागीदारी के लिए रिसोर्स पर्सन सुदर्शन सिंह लेक्चरर व एस एम सी प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने अवगत कराया ।

यह जानकारी सहायक लेखाकार शिवेन्द्र कौशल द्वारा हिम नयन न्यूज को सांझा करते हुए बताया गया कि इस कार्यशाला में विभिन्न पाठशालाओं के लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में सहायक लेखाकार पवना कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रही ।











