/पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक

पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक

नालागढ 5 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक नरेश भाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मिली जानकारी के मुताबिक पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्ताव पास करके 2016 जनवरी से पहले और 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की छट्ठे वेतन आयोग के मुताबिक बकाया पड़े भत्ते एरियर्स की एक मुस्त अदायगी की मांग करते हुए पेंशनर ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि वर्तमान सरकार को आए हुए 10 माह का समय हो चुका है लेकिन अभी तक 2016 के बकाया मिलने वाले एरियरज पेंशनर्स को अदा नहीं किए गए हैं ।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि यदि पेंशनर्स के बकाया एरिया जल्दी अदा न किए गए तो आने वाले दिनों में पेंशनर्स को अपनी मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपनाना पड़ सकता है