सोलन (अर्की ) 9 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज / ब्यूरो / नयना वर्मा
सोलन जिले के निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी महीने की 5 तारीख को होने वाले पंचायती राज के उप चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद राजनैतिक गतिविधियां भी शुरू हो गई है ।विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां, मलहैणी, बरूणा,किश्नपुरा तथा ग्राम पंचायत खेड़ा में होने वाले उप निर्वाचन में चुनाव होने धोषित हुए है ।
नालागढ विधान सभा चुनाव क्षेत्र में इस बार इन चुनावो में यहां के राजनैतिक कार्यकर्ताओ व उनके आकाओ की साख भी दाव पर लग रही है । वैसे पंचायती राज के चुनाव पार्टी चिन्ह पर नही लडे जाते है लेकिन वर्तमान में स्कूल कालेजो से चल रही राजनीति को देखते हुए इन पंचायती राज चुनाव में यहां के नेताओ की साख दाव पर लगना स्वभाविक है ।
याद रहे कि नालागढ के वीडीसी सीट खेडा यहां के विधायक के एल ठाकुर के बहन के ससुराल व पटवारी हंसराज का गांव होने के नाते यहां पर के एल ठाकुर का समर्थक जीतने के लिए गोटियां बिठाई जाएंगी लेकिन वर्तमान में प्रदेश सरकार कांग्रेस की होते हुए यहां के कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह भी अपने समर्थक को इस सीट पर उतार कर जीताने का प्रयास करेंगे जिस से इस सीट के लिए रोचक मुंकाबला होना स्वभाविक है ।
नालागढ विधान सभा चुनाव क्षेत्र में के एल ठाकुर को मिला जन समर्थन का ग्राफ नीचे आ रहा है या वही स्थिर है इस बात का भी परिणाम सामने आने के कयास लगाए जा रहे है । अभी चुनाव की तारीख नजदीक आने से पहले अपने पक्ष में सर्वसम्मति से कैडिडेट खडे करने का भी प्रयास किया जाएगा । कुछ दिन इन नेताओ की गतिविधियो से हिम नयन न्यूज आप को अवगत करवाता रहेगा ।










